फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cricket match could not happen due to lack of light

रोशनी कम होने के कारण नहीं हो सका क्रिकेट मैच

Sun, 29 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cricket match could not happen due to lack of light
मौसम खराब होने पर फुटबॉल से खेलते महाराष्ट्र टीम के क्रिकेट खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोशनी कम होने के कारण नहीं हो सका क्रिकेट मैच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शनिवार को दूसरे दिन खराब मौसम के कारण क्रिकेट मैच नहीं हो सका। कोहरे में रोशनी कम होने पर पूरा दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। स्टेडियम में सभी खिलाड़ी, अंपायर और रेफरी सूरज निकलने का इंतजार करते रहे। बिना एक भी गेंद फेंके शनिवार का खेल दोनों अंपायर ने शाम 4 बजकर 15 मिनट पर समाप्त घोषित कर दिया। अब इस मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर ही निर्णय आने की संभावना अधिक है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम के बीच चार दिवसीय क्रिकेट मैच शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते हुए समीर चौधरी के शतक की बदौलत 261 रन पहली पारी में बनाए थे। जवाब में महाराष्ट्र की टीम ने एक विकेट के अनुसार पर 36 रन बना लिए थे। दूसरे दिन शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीमें घने कोहरे के बीच स्टेडियम पहुंचीं। मगर, रोशनी कम होने से मैच नहीं हो सका। कोहरा और ओस की बूंदों के कारण पिच से कवर तक नहीं उठाया गया। पिच क्यूरेटर रविंदर चौहान और उनकी टीम इसी प्रतीक्षा में रही कि कब उन्हें मैच के अंपायर कवर उठाने के आदेश दे। मैदान पर कोहरा इस कदर रहा कि दोनो अंपायर रमेश और घनशयाम को निरीक्षण करने की कबायद भी नहीं करनी पड़ी। हालांकि दोनों ने मैच रेफरी के साथ कई बार मैदान के चक्कर लगाए। बाद में आज का खेल समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

मैच न होने से आयोजक मायूस नजर आए
मुजफ्फरनगर। शनिवार को मैच नहीं होने से खिलाड़ी और आयोजक मायूस नजर आए। इस दौरान एमसीए सचिव मंनोज पुंडीर, भूपेंद्र यादव, कुशलपाल सिंह, ओमदेब सिंह, विकास राठी, रोहित, गौरव, अरशद, प्रीति, नीलांश शर्मा, रवि कौशिक, अमित जावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजे की उम्मीद कम
मुजफ्फरनगर। शनिवार को मैच नहीं होने पर मैच के नतीजे की उम्मीद कम है। मैच न होने से उत्तर प्रदेश टीम के लिए मायूसी रही, क्योंकि अब अपने पूल में वो दूसरे नंबर पर आ गए है। ये उनका तीसरा मैच है और उनके 8 अंक है। जबकि महाराष्ट्र की टीम के तीन अंक ही है। अब तक 120 ओवर का खेल खराब हो चुका है। अगर सीधे रूप से हार जीत नहीं हुई तो पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक दिए जाएंगे। जबकि दूसरी टीम को एक ही अंक पर संतोष करना पड़ेगा। एक पारी पूरी न होने की स्थिति में दोनों टीमो को एक-एक अंक ही मिलेगा।

क्रिकेट खिलाड़ियों ने खेले फुटबाल
मुजफ्फरनगर। मैच नहीं होने पर क्रिकेट खिलाड़ी फुटबाल खेले। जबरदस्त ठंड के बीच खिलाड़ियों ने खेल के लिए पर्याप्त रोशनी न होने से फुटबाल खेल कर और अलाव में हाथ सेंक कर अपने शरीर को गर्म रखने का प्रयास किया।

मौसम खराब होने पर फुटबॉल से खेलते यूपी टीम के  क्रिकेट  खिलाडी।

मौसम खराब होने पर फुटबॉल से खेलते यूपी टीम के क्रिकेट खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed