{"_id":"618d60985d10ed0f6075c3c9","slug":"cows-worshiped-on-gopashtami-vaccination-started-muzaffarnagar-news-mrt5644388190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर किया गायों का पूजन, टीकाकरण का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर किया गायों का पूजन, टीकाकरण का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
भोपा स्थित गौशाला में गोपाष्टमी पर गौ पूजन करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/भोपा। श्रीकृष्ण गोशाला सभा प्रन्यास पचेंडा रोड पर बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले हवन-यज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि उद्यमी सतीश गोयल, जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा और श्रीमोहन तायल ने गोमाता को तिलक कर विधिवत पूजन किया। उधर, भोपा कस्बे की गोशाला में बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा द्वापर युग में आज ही के दिन गो-छारन लीला प्रारंभ की गई थी। आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण गोप-ग्वालों के संग वन में गोमाता व बछड़ों को ले गए थे। तभी से गोपाष्टमी का पर्व मनाते हुए गोमाता का पूजन किया जाता है। गोशाला कमेटी के प्रधान कस्तूरीलाल मलिक, चेयरमैन अजय चौहान, महासचिव अंकुर, कृष्ण रॉयल, कोषाध्यक्ष मित्रसेन कथूरिया, संजय मलिक, राजकुमार कालरा, प्रेमप्रकाश अरोड़ा, विवेक चुघ, मुकुल दुआ, भोला सुनेजा, नरेश चाचा, शिशुकांत गर्ग मौजूद रहे। भोपा रोड स्थित गोशाला में भी विधि-विधान से गो-पूजन किया गया। गोवंशों को गुड़, चारा खिलाने के बाद कंबल ओढ़ाकर गो-सेवा की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी भीमसेन मौजूद रहे।
उधर, भोपा म ें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाने वाला गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व ग्राम प्रधान तरूण कुमार ने विधि-विधान से गो-पूजन किया। गोवंश का माल्यार्पण भी किया गया। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि इस दिन गाय की पूजा अलग ही महत्व रखती है। गाय को हमारी संस्कृति में पवित्र माना जाता है। श्रीमद्भागवत में भी इसका वर्णन है। गो-सेवा करना हमारा धर्म है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमेंद्र कुमार और डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी के टीकाकरण अभियान का भी जिपं अध्यक्ष द्वारा शुभारंभ किया गया। उन्होंने गोशाला का निरीक्षण करते हुए सर्दी के मौसम में गोवंशों का और अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता बताई। मौके पर एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव मनु शर्मा, अंकित शर्मा, राजकुमार राठी, सचिन कटारिया, सहेंद्र प्रजापति, पारुल मौजूद रहे।
उधर, शाहपुर कस्बे में गोपाष्टमी पर्व पर कान्हा पशु गोशाला में गो-पूजन किया गया। नगर पंचायत द्वारा निर्मित कान्हा पशु गोशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, ईओ सुधीर कुमार मिश्रा और पशु चिकित्सा अधिकारी केके त्यागी ने गो-पूजन किया। मौके पर गोशाला से ही पशु चिकित्सकों ने खुरपका-मुंहपका बीमारी का टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ किया।