{"_id":"5fa8387d8ebc3e5be450ac63","slug":"cousin-arrested-in-attack-on-lover-couple-muzaffarnagar-news-mrt5101741102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल पर हमले में चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल पर हमले में चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल पर हमले में चचेरा भाई गिरफ्तार
खतौली। प्रेमी युगल को गोली मारने के मामले में युवती के चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह प्रेमी युगल को खेत में गोली मार दी गई थी। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां एक निजी हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि इस मामले में युवती के पिता द्वारा अपने भतीजे के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक आरोपी ने प्रेमी युगल पर हमला करने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।