Murder: बलवा के तीन सगे भाइयों को उम्रकैद, क्रिकेट की गेंद लगने के विवाद में किया था मर्डर, दर्दनाक थी वारदात
Murder Case : क्रिकेट की गेंद लगने के विवाद में की गई हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के बलवा गांव में क्रिकेट की गेंद लगने के विवाद के बाद हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय संख्या-11 के पीठासीन अधिकारी सीताराम ने फैसला सुनाया।
डीजीसी राजीव शर्मा और एडीजीसी फौजदारी जोगेंद्र गोयल ने बताया कि 18 जनवरी 2015 को शामली के बलवा गांव में क्रिकेट मैच देख रहे जुल्फान को गेंद लग गई थी। पीड़ित ने दूसरे पक्ष से एतराज जताया। इसके बाद मैदान से घर जाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने जुल्फान को घेर लिया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
वादी नासिर अली ने गांव के ही आरोपी इकराम, इमरान और इनाम समेत चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने एक भाई की पत्रावली किशोर होने के चलते अलग कर दी।
यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'
शनिवार को दोषी इकराम, इमरान और इनाम को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। दोषी इनाम व इकराम को आयुध अधिनियम में एक-एक साल का कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश