फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Court sentenced three real brothers to life imprisonment in murder case in Muzaffarnagar

Murder: बलवा के तीन सगे भाइयों को उम्रकैद, क्रिकेट की गेंद लगने के विवाद में किया था मर्डर, दर्दनाक थी वारदात

Sat, 17 Feb 2024 09:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Feb 2024 09:27 PM IST
सार

Murder Case : क्रिकेट की गेंद लगने के विवाद में की गई हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Court sentenced three real brothers to life imprisonment in murder case in Muzaffarnagar
अदालत। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शामली के बलवा गांव में क्रिकेट की गेंद लगने के विवाद के बाद हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय संख्या-11 के पीठासीन अधिकारी सीताराम ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


डीजीसी राजीव शर्मा और एडीजीसी फौजदारी जोगेंद्र गोयल ने बताया कि 18 जनवरी 2015 को शामली के बलवा गांव में क्रिकेट मैच देख रहे जुल्फान को गेंद लग गई थी। पीड़ित ने दूसरे पक्ष से एतराज जताया। इसके बाद मैदान से घर जाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने जुल्फान को घेर लिया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

वादी नासिर अली ने गांव के ही आरोपी इकराम, इमरान और इनाम समेत चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने एक भाई की पत्रावली किशोर होने के चलते अलग कर दी।

यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'

शनिवार को दोषी इकराम, इमरान और इनाम को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। दोषी इनाम व इकराम को आयुध अधिनियम में एक-एक साल का कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।


यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed