फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple commits suicide by train in Khatauli

खतौली में दंपती ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पांच साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

Sun, 05 May 2019 12:21 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 05 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide by train in Khatauli
डेमो पिक
खतौली स्टेशन पर शनिवार देर रात दंपती ने मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से कट कर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपती आर्यपुरी भूड़ खतौली के रहने वाले थे। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार रात करीब दस बजे जब खतौली स्टेशन से गुजरी तो एक युवक और युवती उसके के आगे लेट गए।
विज्ञापन


ट्रेन से कटने से दोनों की मौत हो गई। यह मंजर देख कर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की चीख निकल गई। सूचना पर जीआरपी और खतौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को पटरी से उठा कर एक ओर रखा। कुछ ही देर में युवक और युवती द्वारा ट्रेन से आत्महत्या किए जाने की खबर नगर में फैल गई। मौके पर भारी भीड़ हो गई। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने दोनों की पहचान पति और पत्नी के रुप में की।
विज्ञापन


खतौली इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त आर्यपुरी भूड़ खतौली निवासी विपिन (35) पुत्र कल्लू और उसकी पत्नी दीपिका (32) के रुप में हुई है। दीपिका निकटवर्ती गांव लाडपुर की निवासी थी। करीब पांच साल पहले दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के कोई संतान भी नहीं थी। करीब एक पखवाडे़ पहले विपिन के पिता कल्लू की भी मौत हो गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अवसाद के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर भेज दिया। देर रात दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed