{"_id":"5fa8387e8ebc3e9bf1365c6b","slug":"couple-arrested-in-rabin-murder-case-sent-to-jail-muzaffarnagar-news-mrt5101740198","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबिन हत्याकांड में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबिन हत्याकांड में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबिन हत्याकांड में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने राबिन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि दोस्त की पत्नी से अनैतिक संबंधों के कारण राबिन की हत्या की गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी दंपती बंटी और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कस्बे के बुआड़ा रोड निवासी राबिन पांच नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसके पिता धर्मवीर ने राबिन के दोस्त बंटी ठाकुर व उसकी पत्नी ज्योति पर शक जाहिर किया था। इस आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने राबिन की हत्या करना कबूल कर लिया। इसके बाद युवक का शव बुआड़ा रोड स्थित ट्रांसफार्मर के पास से बरामद कर लिया गया था।
इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि कारपेंटर राबिन की काफी समय से अंडे की ठेली लगाने वाले बंटी ठाकुर से दोस्ती थी। घर आने-जाने के दौरान करीब तीन माह पूर्व राबिन के प्रेम संबंध बंटी की पत्नी ज्योति से हो गए थे। शक होने पर बंटी ने पत्नी को डरा-धमकाकर साथ लेते हुए राबिन की हत्या की साजिश रची। इंस्पेक्टर ने बताया कि पांच नवंबर को बंटी ने राबिन को अपने घर बुलाने के बाद पहले तो शराब पिलाकर उसे बेसुध कर दिया। इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर राबिन के हाथ-पैर बांध डाले और दांव से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसी रात आरोपी दंपती ने राबिन के शव को कपड़े में बांधकर बुआड़ा रोड ले जाकर वहां स्थित ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। तीन दिन तक किसी को वहां शव पड़ा होने की भनक तक नहीं लगी, जिसे आरोपी दंपती से पूछताछ के बाद शनिवार रात बरामद किया गया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।