फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Counting of votes from eight o'clock, employees will reach at six o'clock

Muzaffarnagar News: आठ बजे से मतगणना, छह बजे पहुंचेंगे कर्मचारी

Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes from eight o'clock, employees will reach at six o'clock
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेते निर्वाचन अ​धिकारी।
- जिला पंचायत सभागार में मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

- अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। कार्मिक प्रत्येक दशा में सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाए गए कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाएं, उसे भली प्रकार देखकर ही लगाया जाएं, ताकि लिखने में त्रुटि की संभावना न रहे।
जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, शुचिता के साथ पूरा किया जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों और अन्य अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मतगणना हॉल सीसीटीवी कैमरे में होगा। मतगणना हॉल में यदि कोई समस्या आए तो अपने आरओ एवं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीपीटी के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान मतगणना हॉल में की जाने वाली कार्रवाई पर विशेष प्रकाश डाला। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कार्मिकों को मतगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। सभागार में पीपीटी के माध्यम से प्रोजेक्टर पर ट्रेनिंग की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की गई। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती के लिए मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed