{"_id":"63b70fd4f2ddbb7d054c4a18","slug":"councilor-accused-the-chairman-of-iia-muzaffarnagar-news-mrt620605988","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सभासद ने आईआईए के चेयरमैन भटनागर पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सभासद ने आईआईए के चेयरमैन भटनागर पर लगाए आरोप
विज्ञापन
- पार्क निर्माण में नगर पालिका के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सभासद विकास गुप्ता ने भाजपा के ही सभासद और आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर पर आरोप लगाए हैं। पार्क निर्माण में नियमों की अनदेखी, बोर्ड प्रस्ताव का अनुपालन नहीं करने और मनमर्जी से पैसा खर्च कर पालिका की संपत्ति को निजी बनाने के आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। निर्माण कार्य और इसमें मिले आर्थिक दान की जांच की भी मांग की है।
नगरपालिका परिषद के मौजूदा निर्वाचित बोर्ड के कार्यकाल के अंतिम दिनों में भाजपा के दो सभासद विकास कार्यों को लेकर आमने सामने आ गए हैं। इनमें नई मंडी क्षेत्र के वार्ड 24 के सभासद विकास गुप्ता और वार्ड 32 के सभासद एवं आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर शामिल हैं। पालिका ने मंडी में रेलवे के पास नाला बंद होने के बाद पार्क विकसित करने के लिए टेंडर निकाला था। वार्ड 24 के भाजपा सभासद विकास गुप्ता ने डीएम चंद्रभूषण सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार और पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह को शिकायत पत्र देकर रेलवे रोड नई मंडी में नाले पर पार्क के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। सुंदरीकरण का कार्य वार्ड 24 और 32 में होने का प्रस्ताव बोर्ड ने पारित किया था, लेकिन वार्ड 32 में ही पार्क का निर्माण कराया गया है। विकास गुप्ता ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
सभासद विपुल भटनागर का कहना है कि पीपीपी मॉडल पर पालिका बोर्ड से अन्य संस्थाओं और प्राइवेट लोगों का पैसा लगवाने की अनुमति ली गई है। उन्होंने खुद अपने पास से इसमें एक लाख से ज्यादा की धनराशि खर्च की है। अपने माता- पिता को समर्पित मूर्तियां अपने खर्च पर लगवाई हैं। लाल पत्थर पास हुआ था, हमने ग्रेनाइट लगवाया है। 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान इसका उद्घाटन करेंगे।