{"_id":"5f4e96c78ebc3e54e657638f","slug":"coronation-security-degree-examination-done-in-college-muzaffarnagar-news-mrt499175339","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सुरक्षा के बीच डिग्री कॉलेज में हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सुरक्षा के बीच डिग्री कॉलेज में हुई परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के तहत शुरू हुई। डिग्री कॉलेजों में लाइन लगा कर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सबके मास्क चेक किए गए। गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग हुई। हाथ सैनिटाइज कराए गए। किसी को टेंपरेचर अधिक आने पर उस विद्यार्थी को अन्य कमरे में बैठा कर परीक्षा ली गई। कक्ष में भी सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। एक कक्ष में केवल 12 परीक्षार्थी और बडे़ हाल में 20 परीक्षार्थी बैठाए गए।
विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हुई। विवि की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराने के लिए डिग्री कॉलेजों में नियमों को अपनाया गया। तीन पालियों में परीक्षाएं होगी। पहले दिन दूसरी और तीसरी पाली में बीकॉम, एमकॉम की परीक्षाएं हुई। शहर के चारों प्रमुख डिग्री कॉलेजों में परीक्षार्थी की एंट्री थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही हुई। एक कमरे में केवल 12 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया। पहले दिन शहर के चारों डिग्री कॉलेज में 161 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
डीएवी डिग्री कॉलेज में दूसरी पाली में 105 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। यहां तीसरी पाली में 717 ने परीक्षा दी और 54 अनुपस्थित रहे। कॉलेज में गेट से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री हुई। कोविड-19 को लेकर बनाए गए परीक्षा के नियमों का पालन किया गया। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में दूसरी पाली में केवल 25 छात्राओं ने परीक्षा दी और तीसरी पाली में यहां 225 छात्राएं परीक्षा में बैठीं। सात छात्राएं अनुपस्थित रहीं। कॉलेज में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए एक कमरे में केवल 12 छात्राओं को बैठाया गया था। छोटूराम डिग्री कॉलेज में कोविड के नियमों का पूरी तरह पालन हुआ। दूसरी पाली में यहां केवल 18 ने परीक्षा दी, एक छात्र अनुपस्थित रहा। तीसरी पाली में 150 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें छह अनुपस्थित रहे। कॉलेज में एंट्री से लेकर परीक्षा कक्ष तक कोविड के नियमों का पालन हुआ। एसडी डिग्री कॉलेज में दूसरी पाली में 96 छात्रों ने परीक्षा दी, यहां 12 छात्र अनुपस्थित रहे। तीसरी पॉली में 712 ने परीक्षा दी और 61 गैर हाजिर रहे। कॉलेज में कोविड के सभी नियमों का पालन किया गया। यहां प्रत्येक बडे हॉल में केवल 20 परीक्षार्थी ही बैठे। जिले के इन चारों कॉलेजों में 161 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे।