फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona vaccine runs dry

कोरोना वैक्सीन का हुआ ड्राई रन

Wed, 06 Jan 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine runs dry
मंगलवार को जिला चिकित्सालय में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास करते स्वास्थकर्मी। । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना वैक्सीन का हुआ ड्राई रन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी का कारण बने कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया। जिला चिकित्सालय सहित छह स्थानों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। छह स्थानों पर 12 सत्रों में 300 वर्कर्स को चुना गया था, मगर बरसात के चलते 286 हेल्थ वर्कर्स ने ही पूर्वाभ्यास में भाग लिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वैक्सीन कैरियर और टीमों को सीएमओ दफ्तर से सेंटरों पर भेजा गया। सभी व्यवस्थाओं के बीच वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास सफल रहा। स्वास्थ्य विभाग को अब वैक्सीन आने का इंतजार है।
जनपद में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास के लिए छह स्थानों पर हुआ। शहर में स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय, शांति मदन हॉस्पिटल और देहात में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, खतौली, शाहपुर और मखियाली मेघाखेड़ी सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्राई रन हुआ। इन स्थानों पर 12 सत्रों में वैक्सीनेशन का ड्राई रन हुआ। सीएमओ दफ्तर में बने वैक्सीन स्टोर से सिरिंज, वैक्सीन कैरियर आदि के साथ टीमों को रवाना किया। पूर्वाभ्यास की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई। शासन के पोर्टल पर हर गतिविधि दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने मखियाली मेघाखेडी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ राजीव निगम ने खतौली सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि वैक्सीन का पूर्वाभ्यास सफल रहा। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि छह स्थानों पर 12 सत्रों में ड्राई रन हुआ। इसके लिए 300 हेल्थ वर्कर्स को चुना गया था, जिनमें से 286 वर्कर्स आए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सरकारी और निजी चिकित्सक तथा चिकित्सा कर्मी शामिल रहे। सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे से यह प्रक्रिया चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने व्यवस्था का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमार जे ने तीन स्थानों पर पहुंच कर टीकाकरण पूर्वाभ्यास की व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने पहले शांति मदन हॉस्पिटल में पहुंचकर वैक्सीनेशन के ड्राई रन को देखा। टीकाकरण कर रही एएनएम से भी जानकारी ली। डॉ. प्रदीप कुमार ने डीएम को पूरी व्यवस्था के बारे में बताया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भी डीएम ने हेल्थ वर्करों से टीकाकरण की जानकारी ली। इसके बाद डीएम खतौली सीएचसी पर पहुंची और वहां पर भी ड्राई रन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वैक्सीन डोज नहीं दी गई
मुजफ्फरनगर। पूर्वाभ्यास के दौरान वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन वैक्सीन डोज नहीं दी गई। सिरिंज को पैकेट से निकालकर व्यक्ति की बाजू तक और फिर उसको कटर से काटने तक की प्रक्रिया अपनाई गई। सभी छह स्थानों पर टीकाकरण के लिए तीन-तीन कक्ष बनाए गए थे। साथ ही पंजीकरण, वैक्सीनेशन और विश्राम के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था की गई थी।

शाहपुर में भी हुआ पूर्वाभ्यास
शाहपुर। सीएचसी पर कोविड वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया। तहसीलदार मनोज कुमार , उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ वी के सिंह,बीईओ सुदर्शन लाल व केंद्र प्रभारी डॉ एनपी सिंह की देखरेख में पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ।

शहर के शांति मदन हॉस्पिटल में टीकाकरण पूर्वाभ्यास का जायजा लेती डीएम।

शहर के शांति मदन हॉस्पिटल में टीकाकरण पूर्वाभ्यास का जायजा लेती डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शाहपुर में कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास करते स्वास्थ्य कर्मी

शाहपुर में कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास करते स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मंगलवार को जिला चिकित्सालय में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के बाद प्रतिक्षाहाल में बैठी महिलाएं।

मंगलवार को जिला चिकित्सालय में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के बाद प्रतिक्षाहाल में बैठी महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed