फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona vaccination will be done at 22 booths in the district

जिले में 22 बूथों पर होगा टीकाकरण

Fri, 22 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination will be done at 22 booths in the district
शाहपुर के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची कोरोना वैक्सीन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में 22 बूथों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण पर विजय पाने के लिए शुक्रवार को जिले में वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला महिला चिकित्सालय सहित जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 22 सत्रों में 2260 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सभी केेंद्रों पर वैक्सीन भेजवा दी गई है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। उधर, सीएमओ दफ्तर पर टीकाकरण के लिए एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया।
जिले में 16 जनवरी को चार स्थानों पर टीकाकरण प्रारंभ हुआ था, जिसमें 320 स्वास्थ्य कर्मियों को मंगल टीका लगाया गया था। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को जनपद के नौ स्थानों पर 22 बूथों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस बार 2260 स्वास्थ्य कर्मचारियों का वैक्सीनेशन होगा। सभी स्थानों पर पुलिस की सुरक्षा में वैक्सीन भेजवा दी गई है। डीआईओ डॉक्टर राजीव निगम ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी मखियाली, खतौली, जानसठ, चरथावल, शाहपुर, पुरकाजी, मोरना, बघरा में टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड टीका लगाया जाएगा। पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचेंगे। क्योंकि टीके की एक वैक्सीन शीशी से 10 लोगों को डोज दिया जाता है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में लाई जा सकती हैं। सीएमओ ने बताया कि 16 जनवरी को जिन लोगों को टीके लगाए गए थे। उनको 15 फरवरी को फिर से टीके लगाए जाएंगे। उन्होंनेे सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचने को कहा है। सीएमओ ने बताया कि जिन लोगों को 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगवाया था। आज तक उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सीएचसी पर पहुंची वैक्सीन
शाहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन पहुंची है। सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 240 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। केंद्र पर कड़ी सुरक्षा में कोरोना वैक्सीन की 800 डोज उपलब्ध हो गई है, जिनको कड़ी सुरक्षा में कोल्ड चेन रूम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन गर्भवती महिलाओं व स्तनपान करने वाली माताओं के अलावा शुगर, हाई बीपी, एलर्जी आदि अन्य रोग से ग्रस्त कर्मियों को नहीं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed