फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona's speed increased in the city, 27 infected were found

शहर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 27 संक्रमित मिले

Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona's speed increased in the city, 27 infected were found
मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल में किशोर टीकाकरण का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 27 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार शहर में तेजी के साथ बढ़ी है। बृहस्पतिवार को विभिन्न कॉलोनियों में 27 संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल से कम उम्र के पांच बच्चे भी संक्रमित हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि 27 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभाग ने सभी के कांटेक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। गांधी कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों के इन संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 30 हजार 730 पर पहुंच गया है। जिले में अब तक संक्रमितों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या सात पर पहुंच गई है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। भीड़ भरे इलाकों में नहीं जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटेक्ट ट्रेसिंग वाले 20 संक्रमित
गांधी कॉलोनी से शुरू हुई संक्रमण की चेन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को मिले 27 मामलों में 20 कांटेक्ट ट्रेसिंग के टेस्ट वाले हैं। पहले संक्रमित मिल चुके लोगों से संक्रमण शहर में बढ़ा है। रैंडम चेकिंग में सात नए संक्रमित मिले हैं।
दिसंबर से अब तक 82 मामले
एक दिसंबर, 2021 से अब तक 82 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पांच साल से अधिक उम्र के 75 और पांच साल से कम उम्र के कुल सात मामले हैं।
1765 जांच, 764 रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी आई है। बृहस्पतिवार को कुल 1765 लोगों की जांच कराई गई। अभी तक 764 रिपोर्ट का इंतजार है। आशंका है कि संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ा है, उससे आने वाले दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

जिले में अब तक नौ लाख 82 हजार टेस्ट
कोरोना संक्रमण की जांच का रिकॉर्ड देखें तो जिले में अब तक 982700 जांच हुई है। इनमें आरटीपीसीआर से 501702, एंटीजन से 478759 और 2239 जांच हुई। दूसरी लहर में 269 लोगों की मौत हो गई थी।

खतौली में स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में कोरोना वैक्सीन लगाते हुए।

खतौली में स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में कोरोना वैक्सीन लगाते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed