{"_id":"61e5c7fac5616358cf10399d","slug":"corona-s-speed-doubled-494-infected-found-muzaffarnagar-news-mrt5737765120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार, 494 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार, 494 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना जांच केंद्र पर संक्रमण की जांच करवाता युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार, 494 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार सोमवर को दोगुनी तेज रही। संक्रमण के 494 केस मिले, इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। सक्रिय मामले की संख्या ढाई हजार पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ी है। पांच साल से कम उम्र के 490 केस और पांच साल से कम उम्र के चार संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच साल से कम उम्र के संक्रमित बच्चों की संख्या अब 28 पर पहुंच गई है। अब तक कुल 34150 संक्रमित केस जिले में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों से लेकर गांवों में भी अभियान चलाया गया। संक्रमितों में पुरकाजी और भोपा क्षेत्र के पुलिसकर्मी भी शामिल है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
2686 कोरोना टेस्ट कराए
जिले में सोमवार को 2686 टेस्ट कराए गए है। इनमें 1343 एंटीजन और 1343 आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। सावधानी बरतनी चाहिए। अगर कोई संक्रमित मिलता है या लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टरों से उपचार कराना चाहिए।