फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   corona, positive, case

मुजफ्फरनगर में एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
corona, positive, case
मुजफ्फरनगर में मिला एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव जनपद में 7 केस हुए, जिनमें 5 जमाती शामिल अमर उजाला ब्यूरो मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है, जिससे प्रशासन में भी हड़कंप मचा है। सोमवार को लखनऊ से आई 16 जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव और 15 नेगेटिव आई है। पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति जमाती है जो खतौली के सदीकनगर मोहल्ले में एक मस्जिद में ठहरा हुआ था । जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव केस सात हो गए हैं, जिनमें से पांच जमाती हैं। पीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को 16 रिपोर्ट आई है, जिनमें से एक रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह जमाती है जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह अपने 10 साथियों के साथ 23 मार्च में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से होकर खतौली के सदीकनगर मोहल्ले में एक मस्जिद में ठहरा था। विगत दिनों प्रशासन ने इस जमाती समेत सभी 11 लोगों को बीआईटी में क्वॉरेंटाइन कराया था जांच रिपोर्ट के बाद इसे कोविड-19 अस्पताल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है।उधर, खतौली के सदीकनगर मोहल्ले को सैनिटाइजर कराने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक जनपद में कोरोना पॉजिटिव के सात केस हो चुके हैं, जिनमें से पांच जमाती हैं ,जबकि एक महिला समेत दो ग्रामीणों को दिल्ली में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित होने की की पुष्टि हुई है। ---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed