फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona: Negligence is heavy on people's lives

कोविड काल में लापरवाही लोगों की जिंदगी पर पड़ रही भारी

Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corona: Negligence is heavy on people's lives
पालिका कर्मचारियों की बैठक लेती पलिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोविड काल में लापरवाही लोगों की जिंदगी पर पड़ रही भारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड काल में भी नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने के बावजूद पालिका की 60 में से महज दो सैनिटाइजेशन मशीनों से ही काम लिया जा रहा है।
सोमवार को चेयरपर्सन ने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक में कोविड-19 को लेकर पालिका स्तर की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारुकराने के निर्देश दिए। करीब दो घंटे चली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। चेयरपर्सन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी जलकल अभियंता को निर्देश दिए की पालिका द्वारा पूर्व में 60 मशीनें सैनिटाइज करने के लिए आपूर्ति की गई थी, जिसमें से मात्र दो मशीनें जो उनके साथ रहती हैं, वही कार्य करती दिखाई देती हैं। शेष मशीन कहीं काम नहीं कर रही है। इस पर चेयरपर्सन ने नाराजगी जताते हुए निर्देश किया गया कि मंगलवार से अनिवार्य रूप से सभी 58 मशीन भी प्रत्येक वार्ड में कार्य करती हुई दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां कोरोना पॉजिटिव अथवा होम आइसोलेशन प्रकरण संज्ञान में आए वहां तत्काल सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई जाए। नगरीय क्षेत्र में कूड़ा घरों से समय से कूड़ा निस्तारित होना चाहिए। जलकल अभियंता को यह भी निर्देश दिए गए कि सभी नलकूप चालू स्थिति में रहने चाहिए तथा जनता को शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। नगर में चल रहे अवैध जन संयोजन को अभियान चलाकर वैध कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख चौराहों पर जो लाउडस्पीकर कोविड-19 के संबंध में दिशा निर्देश एवं जन जागरूकता हेतु किराए पर चलाए जा रहे हैं, उन्हें अपने खरीदने के निर्देश दिए गए। कर अधीक्षक को गृहकर, जलकर के बिल तत्काल जारी करने के निर्देश दिए गए। सिकमी दुकानदारों को तत्काल धनराशि जमा कराए जाने को नोटिस निर्गत करने के आदेश दिए गए। विलंब के लिए उत्तरदायित्व निर्धारण करने को भी चेतावनी दी गई। पथ प्रकाश लिपिक को निर्देश दिए गए कि वह रात्रि में भी सड़कों पर भ्रमण करें तथा जहां भी प्रकाश बिंदु बंद पाए जाए उन्हें चालू कराएं। पालिका के प्रभारी अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed