फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Convicted prisoners will get benefit from new prison policy

नई जेल नीति से सजायाफ्ता बंदियों को मिलेगा लाभ

Sun, 12 Jun 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Convicted prisoners will get benefit from new prison policy
नगर के शिव चौक पर जिला कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नई जेल नीति का जेल में बंद सजायाफ्ता बंदियों को राहत मिलेगी। वह आजीवन कारावास की सजा पूरी कर अपने परिजनों के बीच जा सकेंगे। पहले की तरह उन्हें साठ साल की आयु पूरी नहीं करनी होगी। मंत्री ने कोरोना काल में काम करने वाले सभी होमगार्ड के कार्य की सराहना की। मंत्री ने जिला जेल में पहुंच कर एक वर्षीय मासूम सानवी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

मंत्री धर्मवीर प्रजापति देर शाम शहर में पहुंचे। शिव चौक पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रजापति समाज के लोगों व जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के साथ भगवान भोलेनाथ की पूूजा की। पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आज के दिन एक साल पहले यहां जेल में महिला बंदी अनू ने बेटी सानवी को जन्म दिया था। उस बेटी का जन्मदिन मनाने वह यहां पहुंचे है। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जेल में महिला बंदियों के बच्चों की पढाई लिखाई व खेलने कूदने की व्यवस्था कर रही है। जेल में आजीवन कारावास की सजा पाए कैदियों की रिहाई की शर्तों में सरकार ने ढील दे दी है। अब आजीवन कारावास की सजा पाए हुए कैदियों को 60 वर्ष से पहले भी छोड़ा जा सकेगा। बशर्तें उसने छुट्टी के बिना 16 या फिर छुट्टियों के साथ 20 वर्ष की सजा पूरी कर ली हो। अपनी सजा पूरी कर बंदी घर जा सकेगा। 60 वर्ष की आयु जेल में पूरी करने की शर्त समाप्त कर दी है। इसका शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में होमगार्डो ने एतिहासिक काम किया था। कोरोना के कारण घर जाने के लिए निकले हजारों मजदूरों को सरकारी बसों में उनके घर तक छोड़ने के लिए होमगार्ड ही गए थे। जेल में हजारों बंदियों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड ही ड्यूटी करते थे। अपनी व परिजनों की जिंदगी की परवाह किए बिना होमगार्ड ने कर्तव्य निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस नई जेल बनाई जा रही
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में दस जिले ऐसे है जहां पर जेल नहीं है। इस दस जिलों में नई जेल बनाई जा रही है।
जेल में जन्मीं बिटिया का जन्मदिन मनाने पहुंचे मंत्रीएक अपराधी की सहयोगी रही महिला बंदी अनू की बेटी सानवी रविवार को एक वर्ष की हो गई। यह जानकारी देने पर जिला कारागार मंत्री जेल में पहुंचे। उन्होंने महिला बैरक में सभी महिला बंदियों व उनके छोटे बच्चों के साथ सानवी के पहले जन्मदिन का केक काटा। मंत्री व सभी ने बच्ची को उपहार दिए। महिला बंदियों ने अपने द्वारा बनाया बैग मंत्री को भेंट किया। मंत्री ने कहा कि बैग वह मुख्यमंत्री को ले जाकर देंगे। इस दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा व जेल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed