{"_id":"61eeede4baf8a11a253590aa","slug":"controversy-video-of-union-minister-sanjeev-balyan-going-viral-raising-anti-brahmin-slogans-gave-clarification","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान का वीडियो वायरल, लगा रहे ब्राह्मण विरोधी नारे, दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद: केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान का वीडियो वायरल, लगा रहे ब्राह्मण विरोधी नारे, दी सफाई
Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
सार
वायरल वीडियो में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालयान हंसते हुए ब्राह्मण विरोधी नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में उनके बोले गए शब्दों को लिखकर स्पष्ट किया गया है। इस बीच पूर्व सपा विधायक और प्रदेश कांग्रेस ने यह वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालयान का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद उन पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद ने सफाई दी है कि मेरे बारे में जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, वे बिल्कुल फर्जी हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालयान हंसते हुए ब्राह्मण विरोधी नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में उनके बोले गए शब्दों को लिखकर स्पष्ट किया गया है। इस बीच पूर्व सपा विधायक और प्रदेश कांग्रेस ने यह वीडियो शेयर किया है। हालांकि यह पता नहीं चल रहा है कि यह वीडियो कबका है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने और चुनाव में ब्राह्मण समाज को भ्रमित करने के लिए जो कुछ सोशल मीडिया पर मेरे बारे में भ्रांतिया फैलाई जा रही है, वो बिल्कुल निराधार व फर्जी है। मैं इसका खंडन करता हूं। मेरी प्रार्थना है कि ऐसे खबरों का बिना सत्यापन के भरोसा ना करें।
विज्ञापन