{"_id":"60bd15e18ebc3e958715ef73","slug":"controversy-over-water-tank-in-ravidas-temple-muzaffarnagar-news-mrt541584226","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास मंदिर परिसर में पानी की टंकी को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास मंदिर परिसर में पानी की टंकी को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन
नन्हेड़ी का रविदास मंदिर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविदास मंदिर परिसर में पानी की टंकी को लेकर बखेड़ा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नन्हेड़ी स्थित संत रविदास मंदिर में प्रस्तावित सरकारी पानी की टंकी के निर्माण का अनुसूचित जाति के लोगों ने विरोध कर दिया है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में टंकी के प्रस्तावित स्थल पर आंबेडकर चबूतरा बनाए जाने का प्रस्ताव कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके चलते गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी स्थित संत रविदास मंदिर प्रांगण में जल-जीवन मिशन योजना के तहत सरकारी पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित है। ग्रामीणों की मांग पर हाल ही में इसे ग्राम पंचायत द्वारा भी अनुमति दे दी गई। गांव के अनुसूचित जाति के लोगों को जैसे ही ग्राम पंचायत से पारित प्रस्ताव की जानकारी मिली, उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने एक सिरे से रविदास मंदिर में पानी की टंकी का निर्माण किए जाने का विरोध कर दिया। यही नहीं, ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में जिस स्थान पर टंकी का निर्माण प्रस्तावित था, वहां आंबेडकर चबूतरा निर्मित करने का प्रस्ताव रख दिया। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के दूसरे वर्ग में आक्रोश उत्पन्न हो गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस हल्का लेखपाल शिवकुमार के साथ मौके पर पहुंची और अनुसूचित जाति के लोगों से वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उक्त रविदास मंदिर 60 वर्षों से अधिक समय से है। मंदिर परिसर में समाज के लोगों ने चंदा कर बरातघर का भी निर्माण कराया है। आरोप लगाया कि जानबूझकर मंदिर की भूमि को कम करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। ग्रामीणों ने मंदिर की भूमि पर किसी भी कीमत पर टंकी का निर्माण नहीं होने देने की घोषणा की है। इसके चलते गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
- हल्का लेखपाल शिवकुमार का कहना है कि सरकारी योजना के तहत मंदिर परिसर में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है। यहां ग्राम पंचायत की करीब पांच बीघा भूमि मौजूद है, जिसमें से टंकी निर्माण के लिए महज पांच सौ वर्गगज भूमि की जरूरत होगी। इससे पूर्व यहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शान मोहम्मद उर्फ शानू का कहना है कि गांव के अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें टंकी निर्माण की महत्वपूर्णता को समझाया जा रहा है। यदि वे नहीं मानते हैं तो ग्राम पंचायत की किसी अन्य भूमि की तलाश कर वहां टंकी निर्माण कराया जाएगा।