फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Controversy over burial of dead body

शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद

Sun, 25 Jul 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Controversy over burial of dead body
मीरापुर में कब्रिस्तान की पैमाइस करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कैथोड़ा में विवादित भूमि में शव दफनाने को लेकर दो वर्गों बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष उक्त भूमि पर दावा करने लगे, जिससे तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस व तहसील कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शव को वहीं सुपुर्द-ए-खाक कराकर जल्द विवाद के निपटारे का आश्वासन दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में दो वर्गों के लोग काफी समय से एक जमीन पर अपना दावा करते आ रहे हैं। इसे लेकर दोनों वर्गों के बीच विवाद भी चला आ रहा है। शनिवार को गांव निवासी अली हसन की मौत हो गई थी। इस पर परिजन अली हसन का शव को सुपुर्द ए -खाक करने के लिए विवादित जमीन पर पहुंचकर वहां कब्र खोदने लगे। जैसे ही इसकी जानकारी दूसरे वर्ग को मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए और कब्र खोदने का विरोध किया। कब्र की खोदाई रुकवा दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे गांव में भी तनाव के हालात बन गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस समाधान दिवस में मौजूद तहसील के कानूनगो शमशाद अली व लेखपाल राजीव लोचन, मुकेश शर्मा, विनोद कुमार, चंद्रपाल शर्मा को साथ लेकर गांव में पहुंच गई। मौके पर ही दोनों पक्षों से वार्ता कर भूमि की पैमाइश का काम शुरू कर दिया, लेकिन जमीन में जलभराव होने के कारण पैमाइश पूरी नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें फिलहाल शव सुपुर्दे-खाक करने के लिए मनाते हुए जल्द ही भूमि की पैमाइश पूरी कराकर विवाद का निपटारा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से खोदी गई कब्र में ही शव सुपुर्दे-खाक कराते हुए स्थिति पर काबू पाया गया।

मृतक लोकेंद्र का फाइल फोटो ।

मृतक लोकेंद्र का फाइल फोटो ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गांव बेहड़ा सादात में मृतक लोकेंद्र के रोते बिलखते परिजन।

गांव बेहड़ा सादात में मृतक लोकेंद्र के रोते बिलखते परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed