फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contract worker lineman died due to electric shock, staged a sit-in protest for five hours

Muzaffarnagar News: संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत, पांच घंटे तक दिया धरना

Tue, 09 Sep 2025 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Contract worker lineman died due to electric shock, staged a sit-in protest for five hours
बारु उर्फ जितेंद्र दूधली (फाइल फोटो)
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। गांव दूधली में शटडाउन लेकर विद्युत पोल पर चढ़ कर संविदाकर्मी लाइनमैन कर्मचारी बारू उर्फ जितेंद्र (45) लाइन सही कर रहा था। अचानक लाइन में सप्लाई चालू करने से करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। परिजन व किसान संगठन के नेताओं ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरना दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। करीब पांच घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्र के छह गांवों की विद्युत आपूर्ति 9 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन


ब्लॉक के गांव दूधली बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी बारू उर्फ जितेंद्र (45) सोमवार सुबह शटडाउन लेकर बिजलीघर के निकट फाल्ट ठीक करने गया था। वह पोल पर चढ़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान अचानक एसएसओ ने लाइन चालू कर दी। करंट लगने से लाइनमैन खंभे से नीचे गिर गया। उसे मुजफ्फरनगर निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण और किसान संगठन के नेता व कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एसएसओ को सुरक्षा के मद्देनजर कमरे में बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, भाकियू (अराजनैतिक) के युवा मंडल अध्यक्ष कुशलवीर सिंह और किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश पुंडीर, ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर, मदन सिंह व परिजन आदि ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एसडीएम सदर प्रवीण कुमार, सीओ सदर डॉ. रवि शंकर एवं चरथावल से निगम के एसडीओ आशीष सिंह मौके पर पहुंचे। घंटों तक गुस्साए ग्रामीणों के बीच बैठकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन मांग पूरी होने तक ग्रामीण धरने पर डटे रहे।
हंगामे के बीच कई घंटे धरना चला। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता और लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम करने की मांग की।
धरना देने वाले लाेगों ने सवाल किया कि लाइनमैन की असामयिक मृत्यु होने से उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। बच्चों का लालन पालन कैसे होगा।
---
पांच घंटे बाद धरना खत्म, यह बनी सहमति
फोटो
एसडीएम सदर सीओ सदर और एसडीओ की मौजूदगी में पीड़ित परिजनों और किसान नेताओं में पांच घंटे तक वार्ता चलने के बाद सहमति बनी। भाकियू युवा एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को निगम की तरफ से निर्धारित आर्थिक मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये के लिए प्रस्ताव तत्काल भिजवाया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया।
----
नौ घंटे बाद छह गांवों की आपूर्ति चालू
दूधली में करंट की चपेट में आने से हुई संविदाकर्मी की मौत के बाद छह गांव दूधली, छिमाऊ, बुडढाखेड़ा, कयामपुर, कान्हाहेड़ी, पिलखनी की आपूर्ति बाधित रही। इन गांवों की आपूर्ति 9 घंटे बाद दोपहर ढाई बजे चालू हुई।

वर्जन
दूधली बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन की दुर्घटना में हुई मौत के मामले में वादी की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने बताया कि मृतक के भाई की तरफ से जितेंद्र की मौत के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दूधली बिजलीघर पर तैनात एसएसओ और जेई के खिलाफ तहरीर दी गई है। - डाॅ़ रविशंकर मिश्रा सीओ सदर

बारु उर्फ जितेंद्र दूधली (फाइल फोटो)

बारु उर्फ जितेंद्र दूधली (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed