{"_id":"68e18a83b64e1b52f207e689","slug":"contract-sanitation-workers-go-on-strike-at-the-district-hospital-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155785-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फैली गंदगी। संवाद
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में दो माह से वेतन न मिलने से नाराज संविदा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इसके चलते अस्पताल में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए। अस्पताल प्रशासन ने शीघ्र ही वेतन दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचकर सफाई शुरू की।
जिला अस्पताल में सफाई का ठेका निजी कार्यदायी संस्था एवन फैसिलिटी को दिया गया है। संस्था की ओर से 32 कर्मचारी दो शिफ्टों में सफाई करते हैं। शनिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंच सफाई कर्मचारियों ने यह कहते हुए काम करने से इन्कार कर दिया कि उन्हें दो माह से मानदेय नहीं दिया गया है। आरोप लगाया कि एक माह का मानदेय तो कंपनी पहले ही काटकर चलती है। इस तरह मानदेय मिले तीन महीने हो गए। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लग गए।
कंपनी ठेकेदार विजय कुमार ने बताया कि सीएमएस डॉ.संजय वर्मा के माध्यम से कंपनी अधिकारियों से बात की गई। जानकारी मिली कि पोर्टल का साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। जिस कारण मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया। कर्मचारियों को इस बाबत समझाया गया है। बताया कि दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों ने अस्पताल में सफाई शुरू कर दी। कर्मचारियों में विनय, मोनू, नरेश, रोहिताश, रामफल मौजूद रहे।