{"_id":"57094bb94f1c1bf32ac811f3","slug":"continue-to-oppose-the-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साईज ड्यूटी के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साईज ड्यूटी के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में स्वर्ण पर एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने व्यापारियों पर हो रहे हमलों की घटनाओं को देखते हुए उन्हें सुरक्षा देने और शस्त्र लाइसेंस जारी करने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही मंडी शुल्क और जीटीएस को लेकर अपना विरोध प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है, जब तक सोने से एक्साइज ड्यूटी समाप्त नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
शनिवार को जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई प्रांतीय बैठक में व्यापारियों से जुड़े अनेक मुद्दों पर विचार से चर्चा की गई। मुख्य मुद्दा स्वर्ण पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी का रहा, जिसका व्यापारियों ने खूब विरोध किया।
विज्ञापन
कहा कि इससे व्यापारियों का उत्पीड़न होगा। व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक वारदातों पर रोष जताते हुए सरकार से अंकुश की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि संगठन सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगा। 15 मई तक पीएम मोदी को विरोध स्वरूप पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। 23 अप्रैल को हर जिले पर दो घंटे का धरना प्रदर्शन होगा।
इसके बाद तीन मई को दो घंटे के लिए हाईवे और मुख्य मार्गों को जाम किया जाएगा। बैठक में 30 जिलों के व्यापारियों ने भाग लिया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजकुमार नरुला, संजय मित्तल, राकेश गर्ग, कमल किशोर, श्याम सिंह सैनी, पवन सिंघल, सुनील तायल, अजय सिंघल, सचिन बांगा, बाबूराम मलिक, रोहित गुप्ता, ज्ञानचंद वाष्णेय, विवेक विनोचा, शीतल टंडन, मुकुंद मिश्रा, राजेश गुप्ता, ईश्वर दयाल कंसल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने किया।
हंगामा करते हुए किया बहिष्कार
मुजफ्फरनगर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में सर्राफा कारोबार पर एक्साईज ड्यूटी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की खुलेआम बुराई होती देख काफी लोगों ने हंगामा कर इसका विरोध किया और बैठक का बहिष्कार कर चले गए।
इन लोगों का कहना था कि यहां व्यापारी हित की बात होनी चाहिए, मंच को राजनीति का मंच न बनाएं। हंगामा कर बहिष्कार करने वालों में शिवराज त्यागी एडवोकेट, अतुल सैनी, अतुल प्रकाश, प्रणय कौशिक, पंकज शर्मा, ब्रजेश रस्तोगी, हरिओम त्यागी, भावेश गुप्ता, श्यामपाल आदि शामिल रहे।