फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contenders for the post of block chief bought pamphlets

ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारों ने खरीदे पर्चे

Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contenders for the post of block chief bought pamphlets
ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारों ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन

खतौली। अब ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की तारीख निर्धारित हो गई है। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मंगलवार को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदने का काम आरंभ कर दिया है।

पहले दिन भाजपा नेता हरीश अहलावत ने तो नामांकन पत्र खरीदे, जबकि गांव तुलसीपुर निवासी श्यामो देवी और संजो देवी ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदा। दस जुलाई को सुबह ग्यारह बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान होगा। ब्लाक प्रमुख की सीट का फैसला 138 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे। आठ जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जिनका समय सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक होगा। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। दस जुलाई को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होनी है। इसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा। हरीश अहलावत अपने पूरे दलबल के साथ ब्लॉक कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान गांव भैंसी के पूर्व प्रधान सुनील अहलावत, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे। बता दें कि संजो देवी और श्यामों देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed