{"_id":"5f64f94e8ebc3eae384099a6","slug":"construction-of-tanks-completed-problem-of-drinking-water-still-intact-muzaffarnagar-news-mrt501990833","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकियों का निर्माण पूरा, पेयजल की समस्या अभी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकियों का निर्माण पूरा, पेयजल की समस्या अभी बरकरार
विज्ञापन
बुढ़ाना में परासौली गांव में बनी टंकी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (अब घर-घर नल योजना) वर्ष 2014-15 के अंतर्गत बुढ़ाना विकास खंड क्षेत्र में ग्रामीणों के पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए टंकियों का निर्माण करवाया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के कुछ गांवों में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और कुछ में निर्माण कार्य जारी है। परासौली गांव में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव वालों के लिए पानी की आपूर्ति चालू कर दी गई। ग्रामीण पिंटू सैनी, रणजीत सैनी, गोपाल सैनी, डॉ. बबली, अशोक, सुभाष आदि ने बताया कि गांव में लगी पानी की टंकी का केवल 30 प्रतिशत ग्रामीणों को ही लाभ मिला है। गांव में ऊंचे स्थान वाली आबादी में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंचती है। पानी की आपूर्ति के लिए जमीन में बिछाए गए पाइप की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। रास्तों में जगह-जगह टूटे हुए पाइप से पानी निकलता रहता है।
परासौली गांव में ग्रामीणों की पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी का निर्माण हुआ है। सभी गांव वालों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कहीं पानी का कनेक्शन नहीं, तो कही पानी नहीं पहुंचता। अक्सर पाइप लाइन भी टूटी रहती है। - डॉ. बबली
खेड़ामस्तान गांव की टंकी गहरे क्षेत्र में लगी है। ऊंचे स्थानों पर पानी नहीं पहुंचता। सभी गांव वालों को गांव में लगी टंकी का लाभ नहीं मिल रहा है। पानी की आपूर्ति केवल 30 प्रतिशत ग्रामीणों को ही मिल पाती है। - चौ. शिवकुमार मलिक।
विज्ञापन
राजपुर गांव की टंकी का पानी पूरे गांव को नहीं मिल पाता। गांव के केवल 30-40 प्रतिशत लोग ही पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित है। - ग्राम प्रधान लोकेश शर्मा।
ठाकुर चौबीसी के गांव बिराल हरियाखेड़ा, दुर्गनपुर आदि गांवों में टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। गांव में पानी की आपूर्ति चालू करने के लिए जमीन में पाइप लाइन दबाई जा रही है। निर्माण कार्य एवं पाइप की गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। - ग्राम प्रधान बिराल ठाकुर ब्रह्मपाल सिंह।
खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि हिंडन नदी क्षेत्र के गांव नगवा अटाली, वैल्ली, उकावली आदि में टंकी का निर्माण कार्य जारी है। देहात क्षेत्र के करीब 19 गांवों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल देने के लिए सरकार द्वारा पानी की टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है। सरकार की योजना के अनुसार सभी ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति का लाभ दिलवाया जाएगा।
घर-घर नल योजना में ग्रामों में पहली से टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ ग्रामों में टंकियों का प्रस्ताव है। जहां पर काम अधूरा है उसे जल्द पूरा कराया जाएगा। कहां-कहां पेयजल की समस्या है इसकी सूची तैयार की जा रही है। - योगेश रायजादा, अधिशासी अभियंता, उप्र जल निगम ग्रामीण, मुजफ्फरनगर