फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Saket Marg started after 20 years at a cost of 60 lakhs

20 साल बाद 60 लाख की लागत से शुरू हुआ साकेत मार्ग का निर्माण

Fri, 30 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Construction of Saket Marg started after 20 years at a cost of 60 lakhs
नगर में साकेत कालोनी के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- पिछले एक साल से चल रही थी सड़क बनाने की प्रक्रिया
विज्ञापन

- कॉलोनी के लोग लंबे समय से करते चले आ रहे थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के अंसारी रोड से बसंत विहार और सरवट फाटक तक जाने वाली साकेत रोड का निर्माण आखिरकार दो दशक बाद शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण 60 लाख रुपये की लागत से निर्माण करेगा।
साकेत मार्ग के गड्ढे यहां के लोगों के लिए मुसीबत बन गए थे। यहीं से बसंत विहार और लिंक रोड से मल्हूपुरा का रास्ता जाता है। बरसात के दिनों में लोग अपने घरों में रहने को मजबूत हो जाते थे। क्षेत्र के लोग लंबे समय से निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन बार-बार समस्या खड़ी हो रही थी। पिछले दिनों एमडीए ने सड़क के निर्माण का ठेका 60 लाख में छोड़ा था। अब सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

हमारी तो उम्मीद ही टूट गई थी
फोटो
साकेत कालोनी के रहने वाले नीटू त्यागी का कहना है कि लंबे समय बाद सडक़ का निर्माण प्रारंभ हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। समय पर कार्य पूरा हो जाने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कॉलोनियों को जोड़ता है यह मार्ग
फोटो
अंसारी रोड निवासी डॉ प्रवेश का कहना है कि साकेत रोड यहां का मुख्य मार्ग है और कई कालोनियों को जोड़ता है। लंबे समय बाद इस मार्ग का निर्माण प्रारंभ हुआ है। निर्माण पूरा हो जाने से समस्या का निदान होगा।
दस साल से तो गड्ढे ही गड्ढे
साकेत कॉलोनी निवासी डॉ. प्रदीप गर्ग का कहना है कि लंबे समय बाद सड़क बन रही है। पिछले दस साल से तो यहां लोग गड्ढे ही देख रहे हैं। आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब राहत मिलेगी।
निर्माण शुरू होने से मिली राहत
साकेत कालोनी के रहने वाले विनय शर्मा कहते हैं कि सड़क बनने से यहां के लोगों की बड़ी समस्या का निराकरण होगा। लोगों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी हो रही है।

जल्द पूरा होगा निर्माण
एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति का कहना है कि सड़क निर्माण प्रारंभ हो चुका है। समय पर कार्य पूरा कराया जाएगा।
दो बार टेंडर हो गए थे निरस्त
साकेत कॉलोनी के इस मार्ग के टेंडर पहले दो बार निरस्त हो गए थे। इससे पहले पालिका और एमडीए के टेंडर से निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
दोनों मंत्रियों ने कर दिया था शिलान्यास
विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सड़क का शिलान्यास बहुत पहले कर दिया था। लेकिन मार्ग के निर्माण में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed