{"_id":"68a5c4cd48ea970d6e06d126","slug":"construction-of-railway-overbridge-started-on-buada-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-152451-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुआड़ा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुआड़ा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बुआड़ा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ओवरब्रिज का निर्माण 54.86 करोड़ रुपये की लागत से होगा। सेतु निगम की ओर से पुल का निर्माण हो रहा है। पुल निर्माण होने से इस मार्ग के आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के लोगों को लाभ मिलेगा।
डीएफसी रेल लाइन तथा डबल रेल लाइन बनाए जाने से बुआड़ा फाटक को बंद कर दिया गया था। फाटक से कुछ ही दूरी पर अंडरपास का निर्माण कराया गया था। अंडरपास में जलभराव होने से इस मार्ग पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयास से ओवरब्रिज निर्माण को हरी झंडी मिल गई थी। काफी समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा था। सेतु निगम अधिकारियों ने विगत दिनों तहसील पहुंच कर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए भू स्वामियों से बात की थी।
जमीन अधिग्रहण के साथ ही पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। निर्माण से बुआड़ा कलां, खानजहांपुर, बुआड़ा खुर्द, ,पलड़ा, जंधेडी के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। यह मार्ग मुजफ्फरनगर-जानसठ हाईवे तथा गंगनहर कांवड पटरी मार्ग को जोड़ता है।
विज्ञापन
वर्जन
सेतू निगम के एक्सईएन रित्विक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता ओमप्रकाश, जेई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण में 54.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पुल की लंबाई 708.67 मीटर और चौडाई 7.50 मीटर होगी। रेलवे विभाग की ओर से 76.04 मीटर पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल की कुल लागत में रेल विभाग 16 करोड़ 72 लाख 88 हजार रुपये पुल निर्माण में खर्च करेगा। इस कार्य को दो वर्ष में पूर्ण करा लिया जाएगा।