फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Dhaulra-Sisauli road accelerated

Muzaffarnagar News: धौलरा-सिसौली मार्ग के निर्माण में आई तेजी

Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Construction of Dhaulra-Sisauli road accelerated
सिसौली। धौलरा से सिसौली और बसी मार्ग का निर्माण चल रहा है। करीब 14.65 किलोमीटर मार्ग का निर्माण सवा दो करोड़ रुपये से होगा। धौलरा से सिसौली के बीच कुछ हिस्सो कों छोड़कर निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे पर धौलरा से बुड़ीना कलां, खेड़ी सूंडियान, सिसौली, मुंडभर पुलिया से भौराखुर्द गांव के पास से शाहपुर मार्ग से यह सड़क जुड़ेगी। करीब साढ़े पांच मीटर चौड़ाई रखी गई है। धौलरा से बुड़ीना के बीच मार्ग की हालत सबसे खराब थी। इस टुकड़े का निर्माण पूरा हो गया है। मार्ग पर मुख्य रूप से पड़ने वाले बुड़ीना कलां, अटाली, चरौली, सावटू, खेड़ी सूंडियान, सिसौली, मुंडभर, भौराखुर्द, मोहम्मदपुर, अलावलपुर समेत करीब 15 गांव के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन



खरड़ गांव में बनाया जा रहा सीसी रोड
बुढ़ाना क्षेत्र के खरड़ गांव में सीसी रोड बनाया जा रहा है। यहां जलभराव के कारण सड़क खराब हो जाती थी। लालूखेड़ी-फुगाना मार्ग पर खरड़ में सीसी रोड बन जाने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। लंबे समय से गांव के लोग परेशानी झेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तितावी फ्लाईओवर पर शुरू नहीं हुआ आवागमन
पानीपत-खटीमा हाईवे के तितावी फ्लाईओवर पर एक साइड वाहनों के लिए बंद है। असल में फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अभी तक नहीं हटाई गई है, जिस कारण फ्लाईओवर की एक साइड वाहनों के लिए बंद कर दी गई। रात के समय कई बार वाहन यहां अवरोधकों से टकरा चुके हैं। तितावी निवासी यशपाल सिंह का कहना है कि हादसे रोकने के लिए एनएचएआई को जल्द से जल्द फ्लाईओवर शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed