फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of bridge over Solani river stuck in NOC of Forest Department

वन विभाग की एनओसी में अटका सोलानी नदी पर पुल का निर्माण

Wed, 21 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge over Solani river stuck in NOC of Forest Department
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी खादर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सोलानी नदी का पुल निर्माण वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के सवाल पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री बृजेश सिंह ने जवाब दिया है कि अभी तक 269 पेड़ों के कटान की अनापत्ति वन विभाग से नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने पुल को लेकर सवाल उठाया था। जवाब दिया गया है कि पुरकाजी-लक्सर मार्ग का चौड़ीकरण एनएचएआई की ओर से स्वीकृत है। सोलानी नदी पर 296 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। वन विभाग की 0.33 हेक्टेयर भूमि संरक्षित वन क्षेत्र, 0.60 हेक्टेयर भूमि आरक्षित वन क्षेत्र यानि कुल 0.93 हेक्टेयर भूमि के गैर वानिकी कार्यों के लिए प्रयोग किया जाना है। वन मंत्रालय में यह प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 269 पेड़ों का कटान होगा, जिसके बाद निर्माण शुरू होते ही कार्य 18 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक पुरकाजी के विकास को मिले पांच करोड़
विधायक अनिल कुमार ने पुरकाजी नगर पंचायत के विकास कार्यों को आवंटित धन का सवाल भी पूछा था। नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने जवाब दिया है कि अब तक विभिन्न मदो से 54951851 रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरना चीनी मिल के दोहरीकरण का प्रस्ताव नहीं
सहकारी चीनी मिल मोरना के दोहरीकरण का प्रस्ताव लंबित नहीं है। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान की ओर से विधानसभा में पूछे गए मोरना चीनी मिल के दोहरीकरण के प्रस्ताव के सवाल पर गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने जवाब दिया है कि प्रस्ताव नहीं है। गन्ना मंत्री ने यह जवाब दिया कि 31 मार्च तक मिल से 351.46 करोड़ रुपये की संचित हानि हो चुकी है। वित्तीय व्यवस्था के लिए किसी भी बैंक से ऋण मिलना संभव नहीं है।

मलिक ने उठाया बकाया भुगतान का सवाल
मुजफ्फरनगर। चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने गन्ना बकाया भुगतान और बकाया पर किसानों को ब्याज का मामला विधानसभा में उठाया है। मलिक ने कहा कि किसान पर सरकारी बकाया होने पर कर्मचारी उनको अपमानित करते है। मगर, किसानों का गन्ना बकाया भुगतान पर मिलों से ब्याज सहित भुगतान व बकाया समय से भुगतान पर मिलो पर गन्ना एक्ट के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई है। शामली, थानाभवन, बुढ़ाना, किनौनी और गागलहेड़ी मिल पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed