फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constable line spot in viral video case of girl

Muzaffarnagar News: युवती की वायरल वीडियो मामले में सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 06 Aug 2023 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Constable line spot in viral video case of girl
वायरल वीडियो में युवती ने सिपाही पर लगाए थे गंभीर आरोप, एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक युवती का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो में युवती ने बुढ़ाना कोतवाली के सिपाही पर अनावश्यक दबाव बनाने का गम्भीर आरोप लगाया था। इसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बुढ़ाना काेतवाली के सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
कस्बे में रहने वाली एक युवती का शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवती हिंदू समाज के युवकों से सहायता की गुहार लगा रही थी। युवती का आरोप था कि बुढ़ाना कोतवाली का एक सिपाही उस पर अनावश्यक दबाव बना रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने बुढ़ाना कोतवाली के सिपाही अल्ताफ खान को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने सिपाही के लाइन हाजिर करने की पुष्टि की। सीओ ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई हैैं। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कोतवाली पहुंचे विश्व हिन्दू महासंघ के नेता
बुढ़ाना। वायरल हुए वीडियो पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा अपनी टीम के साथ युवती के घर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने इंस्पेक्टर ब्रिजेश शर्मा को तहरीर दी। जिलाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर को बताया कि युवती का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर से पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वैभव, विनोद, दीपक शर्मा, अर्जुन, सुभाष, सतेन्द्र, संयम, जितेन्द्र, बिजेन्द्र व राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed