फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constable and home guard beat up a young man, video goes viral

Muzaffarnagar News: सिपाही व होमगार्ड ने की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Tue, 19 Aug 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Constable and home guard beat up a young man, video goes viral
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टील्ला क्षेत्र में चोर समझ कर युवकों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। युवकों की पहले तो लोगों ने पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंचे एक होमगार्ड व एक सिपाही ने पीटा। पुलिसकर्मियों के पीटने की वीडियो वायरल हुई है।
विज्ञापन



सोमवार को एक वीडियो नगर में तेजी से वायरल हुई है। पचास सेकेंड की यह वीडियो 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है। लोगों के अनुसार, दो युवक एक प्लाट में बैठे थे, जो संदिग्ध थे। दोनों को पकड़ लिया गया। चोर समझ कर पिटाई कर दी गई। यह जानकारी पाकर डायल 112 पर तैनात एक सिपाही व होमगार्ड मौके पर पहुंचे। दोनों ने भी युवकों की पिटाई की। एक युवक की पिटाई करने की वीडियो वायरल हुई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed