फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constable accused of rape on the pretext of marriage, case filed

Muzaffarnagar News: शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of rape on the pretext of marriage, case filed
गाजियाबाद के शहीद नगर चिकंबरपुर का रहने वाला है आरोपी सिपाही
विज्ञापन

हल्द्वानी की रहने वाली है पीड़िता, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। जांच के बाद एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
गाजियाबाद के शहीद नगर चिकंबरपुर निवासी सिपाही अहसान अली पर आरोप है कि उसने पांच साल पहले हल्द्वानी निवासी एक युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद मिलना जुलना शुरू कर दिया। युवती को नैनीताल के होटल में मिलने के लिए बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। सुबह को होश में आने पर पीडि़ता ने विरोध जताया तो उसे शादी करने की बात कही गई। आरोपी के कहने पर पीडि़ता ने कराटे प्रशिक्षक की नौकरी और यूपीएसआई की प्रवेश परीक्षा को भी छोड़ दिया। शादी के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

पीडि़ता के कहने पर उसके परिजनों से मिलकर भी शादी करने की बात कही। मगर, बाद में मना कर दिया। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में प्रार्थना देने पर आरोपी सिपाही अपने परिजनों के साथ पहुंचा और शादी करने की सहमति दी। मगर, इसके बाद भी शादी नहीं की। पीडि़ता को उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने मोबाइल पर धमकी दी। परेशान होकर पीडि़ता ने एसएसपी संजीव सुमन से शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सिपाही अहसान अली के खिलाफ सिविल लाइन थाने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed