फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conspiracy to cut votes, stop new votes will not be tolerated: SP

साजिशन वोट काटना, नई वोट रोकना बर्दाश्त नहीं होगा: सपा

Sun, 07 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to cut votes, stop new votes will not be tolerated: SP
मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
साजिशन वोट काटना, नई वोट रोकना बर्दाश्त नहीं होगा: सपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक का स्वागत किया गया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि कई जगह साजिशन सपा समर्थको का वोट काटना और नई वोट बनवाने में अवरोध पैदा करना बर्दाश्त नहीं होगा।

महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि जिले में एक योजनाबद्घ तरीके से सपा समर्थकों के वोट काटने का अभियान चलाया जा रहा है। नये वोट बनने देने में भी अवरोध पैदा किया जा रहा है। सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। मुख्य अतिथि के रूप में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहेंगे। कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में आए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सलीम मलिक, चौधरी यशपाल, जुनैद रऊफ, राहुल भारद्वाज, चौधरी याकूब का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह और उनके साथी प्रदेश के माहौल को पूरी तरह भांपकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान को मजबूत करने के लिए सपा में आए हैं। भाजपा की निरंकुश सरकार के चलते कमर तोड़ महंगाई, किसान मजदूर की दुर्दशा युवाओं को नौकरी न देकर उनमें नफरत भरने का भाजपा का एजेंडा अब जनता से छुपा हुआ नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अनिल कुमार, हाजी लियाकत अली, सौरभ स्वरूप बंटी, सैयद अली, अब्बास काजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed