फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congressmen surrounded the residence of Union Minister of State

कांग्रेसियों ने केदींय राज्यमंत्री का आवास घेरा

Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen surrounded the residence of Union Minister of State
मुजफ्फरनगर। जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास का घेराव किया। उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों को गन्ना फसल का भुगतान नहीं मिलने, लागत के अनुसार फसल का दाम नहीं मिल पाने और बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे जन जागृति आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एटूजेड स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ बालियान के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान जन जागरण अभियान के अंतर्गत एकत्रित की गई किसानों की समस्याएं शामिल रही। इनमें बैंकों के कर्ज के कारण किसानों के उत्पीड़न, लागत ज्यादा और उपज के दाम कम मिलना, किसानों के बिजली बिल अधिक आने, आवारा पशुओं के कारण खेती को नुकसान, किसान क्रेडिट कार्ड की समस्या का कोई निदान नहीं होने आदि मांग शामिल रही। इसके साथ ही बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, शारिक चौहान, अनित चौधरी, इकबाल कुरैशी, प्रहलाद कौशिक, अहसान जमीर, रिजवान सिद्दीकी, मदन मोहन शर्मा, राजीव वर्मा, गीता काकरान, दिलशाद त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed