फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress workers submitted memorandum to SDM in Khatauli

कांग्रेसियों ने निर्दोषों को न्याय दिलाने की मांग की

Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress workers submitted memorandum to SDM in Khatauli
खतौली तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
कांग्रेसियों ने निर्दोषों को न्याय दिलाने की मांग की
विज्ञापन

खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हिंसक घटनाओं में नामजद किए गए निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग की है।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में आपसी भाईचारे के खिलाफ भाजपा द्वारा वातावरण बनाया जा रहा है। यह देेश के संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हकमी जफर महमूद ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जो भाजपा से जुड़ा है, वही देशभक्त है तथा भारत का नागरिक है। बाकी दलों के लोग भारत के नागरिक नहीं है। भाजपा सरकार के मंत्री एवं भाजपा नेता उन्हें पाकिस्तान भेजने की धमकी देते हैं। कार्यकर्ताओं ने सीएए के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अजय कुमार को ज्ञापन देकर मांग की है कि ऐसे वातावरण में देश के संविधान की रक्षा राष्ट्रपति ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को न्याय दिलाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रजभूषण शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, कपिल प्रकाश त्यागी, अशोक शर्मा, जमील अंसारी, मास्टर लाल सिंह वर्मा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed