फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress workers condemned lathi charge

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा

Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress workers condemned lathi charge
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन

खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने लखनऊ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। इसके अलावा दिल्ली में हुए अग्निकांड में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोरचे पर विफल रही है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। एक और उन्नाव की बेटी को दुष्कर्म के आरोपियों ने जलाकर उसकी हत्या कर दी जाती है। दूसरी ओर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करके पुलिस प्रशासन द्वारा बहादुरी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। ब्रजभूषण के संचालन में हुई बैठक में जमील अंसारी, नासिर सिद्दीकी, अशोक शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, शाहिद काजी, राहत इकबाल, मास्टर लालसिंह वर्मा, मोहम्मद कफील, महमूद अहमद, बिजेंद्र तितौरिया, मुकेश शर्मा, नरेश गौड़, बालेश गोयल, संजीव शर्मा, बंटी, जावेद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed