फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   congress walking tour

जनता को लड़ा रही हैं हुकूमतें : खत्री

Fri, 11 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
congress walking tour
मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि जब हुकूमतें ही जनता को लड़ाने का काम करें तो हिफाजत कौन करेगा। केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़वाने का काम कर रही है। सरकारों के मंत्री उत्तेजक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकारी नौकरियों में केवल एक जाति के लोगों को भरा जा रहा है। प्रदेश में आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए कांग्रेस पैदल यात्रा के लिए निकली है।
विज्ञापन


कंपनी बाग में पैदल यात्रा के शुभारंभ पर एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि कानून का राज हो तो कोई घटना नहीं हो सकती। सांप्रदायिक घटनाओं के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है। हुकूमतों का काम जनता की हिफाजत करने का होता है, यहां हुकूमतें ही लोगों को लड़वाने का काम कर रही है। मुलायम के कार्यक्रम में मोदी यूं ही नहीं आते। सपा की साइकिल की कमान मोदी के हाथों में है।
विज्ञापन


भर्ती घोटाले सबके सामने हैं। खत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश और देश में भाईचारा बनाए रखना अपनी जिम्मेदारी मानती है। इसी के चलते पूरे प्रदेेश में पदयात्रा निकाल रही है। पदयात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर मीनाक्षी चौक, फक्करशाह चौक, ईदगाह चौक, भगत सिंह रोड होते हुए तुलसी पार्क पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह, मंडल प्रभारी गजराज सिंह, विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, दीपक कुमार, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष नानू मियां, नगराध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, राकेश पुंडीर, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी, मो. तारीक, बीबी गर्ग, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष शशि वालिया, सुधीर शर्मा, अय्यूब जंग, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed