कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा और शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट पर एकत्रित होकर प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन किया। यहां से मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक होते हुए कचहरी स्थित कलक्ट्रेट में जाकर प्रदर्शन किया। मौके पर सुबोध शर्मा, जुनैद रऊफ, अकील राना ब्रजभूषण गर्ग, देवेंद्र कश्यप, अनिल दत्त शर्मा, संजीव त्यागी, युगल किशोर भारती, अजय चौधरी, धीरज महेश्वरी, विनोद चौहान मौजूद रहे।