फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress from PM Modi's work in ICU: Keshav Prasad Maurya

पीएम मोदी के काम से कांग्रेस आईसीयू में: केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 28 Oct 2018 12:40 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 28 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress from PM Modi's work in ICU: Keshav Prasad Maurya
polictial - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर ( मुजफ्फरनगर)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल और कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन हैं। मोदी के साढे़ चार साल के काम से कांग्रेस आईसीयू में आ गई है। मोदी के दोबारा पीएम बनते ही कोमा में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि नेता महागठबंधन के साथ है, जनता मोदी के साथ है। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया
विज्ञापन


शनिवार को शाहपुर के मैदान में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब पांच जिलों में नहीं 75 जिलों में विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने दुनिया में देश की ताकत को बढ़ाया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। राहुल और कांग्रेस की झूठ की मशीन हैं। राफेल का झूठ फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मोदी के काम से कांग्रेस आईसीयू में पहुंच गई है। मोदी के दोबारा पीएम बनते ही कोमा में चली जाएगी। विपक्ष के नेता महागठबंधन के साथ है, लेकिन जनता मोदी के साथ है। सीमाओं की रक्षा के लिए हम सर्जिकल स्ट्राइक से पीछे नहीं हटेंगे। आतंकवाद का उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। किसान के गन्ने का भुगतान शीघ्र होगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग की जिस सड़क का वह शिलान्यास कर रहे हैं, आगामी 15 साल तक इसमें गड्ढा नहीं होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि किसान की गन्ने की समस्या का हल होने जा रहा है। जिले में इथेनॉल के 16 प्लांट लगने जा रहे हैं। अगले डेढ़ साल में चीनी मिलें गन्ना ढूंढती फिरेंगी। भुगतान के लिए 14 दिन का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में अब कोई बहन-बेटी की इज्जत से नहीं खेल सकता।

विधायक विक्रम सैनी ने महागठबंधन को चोर और डकैतों का गठबंधन बताया। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और संचालन क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने किया। प्रदेश के पंचायती राज्य मंत्री भूपेद्र सिंह, प्रदेश के संगठन मंत्री अजय,  क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिला प्रभारी जसवंत सैनी, विधायक सहेंद्र रमाला छपरौली, केपी मलिक बड़ौत, तेजेंद्र निर्वाल शामली, विजय कश्यप चरथावल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, अल्पसंख्य आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, जगदीश पांचाल, राजीव गर्ग, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, बुढाना के जितेंद्र त्यागी, सुरेंद्र देव शर्मा, देवव्रत त्यागी, विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, राजीव प्रताप, शरद शर्मा, रामकुमार सहरावत, अवनीश कुमार मौजूद आदि रहे।  

फूलों की वर्षा से महका शाहपुर  
शाहपुर।भाजपा के जुलूस पर जनता ने फूलों की वर्षा की। फूलों की वर्षा करने में लोगों में अलग ही जोश था। उप मुख्यमंत्री पर फूलों की जमकर बारिश हुई। मौर्य इससे अभिभूत नजर आए। फूलों की बारिश करने वालों में मुस्लिम युवा और महिलाएं भी नजर आई। शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी की व्यवस्था भी अच्छी रही।  

अवनीश चौधरी रालोद छोड़ भाजपा में आए
शाहपुर। जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी ने मंच पर आकर रालोद छोड़ कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम मौर्य ने अवनीश का पार्टी में स्वागत करते हुए गले से लगा लिया।

जौली रोड बनाने की घोषणा की
मुजफ्फरनगर। विधायक कपिलदेव अग्रवाल की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने जनसभा में ही कूकडा चौराहे से लेकर भंडूरा तक का जौली रोड बनवाने की घोषणा की। आठ किमी के इस मार्ग पर लगभग 12 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed