{"_id":"6009c7598ebc3e327b7b7b15","slug":"congress-district-president-subodh-sharma-muzaffarnagar-news-mrt5216839170","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बर्बाद कर देंगे नए कृषि कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बर्बाद कर देंगे नए कृषि कानून
विज्ञापन
चरथावल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों को बर्बाद कर देंगे नए कृषि कानून
चरथावल। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों नए कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने सरकार से किसान और आम जनता के हित में कानूनों की वापसी की मांग की है।
बृहस्पतिवार को चरथावल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सुबोध शर्मा का स्वागत किया। पूर्व जिला प्रवक्ता नवीन गर्ग के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सुबोध शर्मा ने कहा कि सरकार कारपोरेट घरानों का फायदा पहुुंचाने के लिए कृषि कानून लाई है, जिससे किसानों की बर्बादी होगी और वह कर्ज में डूबा रहेगा। दिल्ली में कड़ाके की ठंड में आंदोलन करते हुए किसानों को दो महीने हो गए हैं। सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उनके हितों के प्रति संवेदनशील नहीं है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव गुफराम काजमी, नवीन गर्ग, मोहसीन पुंडीर, आरिफ कुरैशी, देवांग गर्ग, ईशांक, अशोक गर्ग, मांगेराम कश्यप, गफ्फार त्यागी पावटी, नूर अली, जाकिर निरधना, मनोज पाल मौजूद रहे।
भाकियू ने दिल्ली कूच करने की बनाई रणनीति
चरथावल। चौकड़ा गांव में भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों से 26 जनवरी को दिल्ली चलने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के हितों में अधिकाधिक तादात में ट्रैक्टर ट्राली लेकर चलने के लिए बैठक में लोगों रूपरेखा तैयार की। ब्रजपाल सिंह, सतीश राणा, मामचंद, बंटू त्यागी, पवन त्यागी, मनोज त्यागी, बिल्लू आदि मौजूद रहे।