{"_id":"5f4e92878ebc3e53994084b1","slug":"congress-delegation-stopped-at-district-border-muzaffarnagar-news-mrt499169939","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को सीमा पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को सीमा पर रोका
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जिले की सीमा से सटे शामली के हसनपुर गांव में पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को शामली पुलिस ने दोनों जिलों की सीमा पर रोक लिया। शामली के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाना फुगाना पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनी गई। एएसपी शामली ने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। दोनों पक्षों की बात व पुलिस की कार्रवाई से कांग्रेस नेता संतुष्ट हुए।
शामली जिले के हसनपुर गांव में बच्चों के मोबाइल पर पबजी गेम खेलने को लेकर 24 अगस्त की सुबह गालीगलौज के बाद फायरिंग हो गई थी। इस फायरिंग में ब्राह्मण पक्ष की दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से छह ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। चार दिन बाद आरोपी पक्ष ने भी क्रास में मुकदमा दर्ज करवाया था। जाट व ब्राह्मणों के बीच हुआ यह विवाद राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के नेता इस विवाद को जातिगत रूप देना चाह रहे हैं। इसी बात को लेकर कांग्रेस के कई नेता पीड़ित पक्ष श्रीनिवास शर्मा के परिवार से मिलने मंगलवार को मेरठ-करनाल हाईवे से वाया बुढ़ाना-फुगाना, हसनपुर जा रहे थे।
कांग्रेस नेेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल को दोनों जिलों की सीमा पर पुलिस चौकी लांक के पास रोक लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही शामली के एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम शामली संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी अधिकारी कांग्रेस के नेताओं को साथ लेकर थाना फुगाना में पहुंच गए। सूचना मिलते ही हसनपुर गांव के दोनों पक्षों के ग्रामीण भी थाना फुुगाना पहुंच गए। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पक्षों की बात सुनी। एएसपी शामली व एसडीएम शामली ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से छह ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पांच ग्रामीणों को जेल भेज दिया गया है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई व ग्रामीणों से हुई वार्ता में कांग्रेस नेता संतुष्ट हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद कृष्णम, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक मथुरा से आए प्रदीप माथुर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेेश दीक्षित, बदरूदीन, सत्यम सैनी, दीपक सैनी, राजकिशोर शर्मा, संदीप चौधरी व राकेश शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशासन करता है बचकाना कार्य
बुढ़ाना। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रशासन बचकाना कार्य कर रहा है। भाजपा के कुछ नेता छोटी-छोटी बातों को जातिगत रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हसनपुर में भी जाट व ब्राह्मणों के बीच भाजपा के कुछ नेताओं ने जातिगत रूप देने का प्रयास किया जो गलत है। प्रशासन को भी ऐसी बातों पर ध्यान देकर ही कार्रवाई करनी चाहिए।