फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict between two sides in front of officers, five injured

अफसरों के सामने दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Sun, 03 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides in front of officers, five injured
अफसरों के सामने दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव नन्हेड़ा में नाली पर किए जा रहे पुलिया निर्माण के विवाद को लेकर पहुंचे अफसरों के सामने ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने हड़कंप मच गया। संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा में ग्राम प्रधान द्वारा एक नाली के ऊपर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ही कुछ लोग इस पुलिया का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में निर्माण कार्य रुकवाने के लिए एसडीएम जानसठ के यहां शिकायती पत्र देकर पुलिया बनने से उनके खेतों में जलभराव होने की आशंका जताई थी। शिकायत पर शनिवार को तहसील से कानूनगो व लेखपाल पुलिस टीम को साथ लेकर गांव में पहुंचे थे। तहसील अफसरों द्वारा पुलिया निर्माण का निरीक्षण किए जाने के दौरान ही दोनों पक्षों में इसे लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और अफसरों के सामने ही उनके बीच जमकर संघर्ष हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर थाने जाने के लिए कहा। संघर्ष में एक पक्ष से मोहनवीर, मोहित व नवीन और दूसरे पक्ष से लक्ष्य और विकास घायल हुए, जिन्हें सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed