फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Computer and furniture burnt in fire at Talhedi PNB branch

तलहेड़ी पीएनबी शाखा में आग से जले कंप्यूटर और फर्नीचर

Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Computer and furniture burnt in fire at Talhedi PNB branch
देवबंद/तलहेड़ी (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगने से कंप्यूटर, फर्नीचर व पंखा आदि सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 1.30 बजे की है। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने पीएनबी शाखा में धुआं उठता देखा। सूचना दमकल विभाग के अलावा शाखा प्रबंधक को दी गई। करीब पौने घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पर पहुंचे और बैंक की शाखा के बाहर लगी खिड़कियों से पाइप डालकर आग पर काबू पाया। शुक्रवार सुबह बैंक पहुंचे प्रबंधक यशकांत ने बैंक के ताले खोले तो देखा कि एक कंप्यूटर, सीलिंग फैन तथा कुछ फर्नीचर के अलावा बिजली की वायरिंग (फीटिंग) जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। प्रबंधक यशकांत ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। उनका कहना है कि आग लगने से कितना नुकसान हुआ उसका आंकलन विभाग की टीम आकर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed