फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Composite school will be built in Khanjahanpur with Rs 98 lakhs.

Muzaffarnagar News: खानजहांपुर में 98 लाख से बनेगा कंपोजिट विद्यालय

Fri, 28 Jun 2024 04:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Composite school will be built in Khanjahanpur with Rs 98 lakhs.
मुजफ्फरनगर। खतौली ब्लाक के गांव खानजहांपुर में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। बेसिक शिक्षा का यह विद्यालय पूरी तरह से आधुनिक होगा और इसके बनाने पर 98 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पढ़ सकेंगे और बच्चों को उच्चतम कोटि के माहौल में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। विद्यालय में पांच कक्षों से युक्त एकीकृत भवन का निर्माण होगा। शौचालययुक्त स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। इसमें निर्माण भूकंप रोधी तकनीक से होगा और आधुनिक अग्निशमन यंत्रों की स्थापना होगी। छात्रों को शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के लिए अलग से जमीन उपलब्ध रहेगी। मध्याह्न भोजन के लिए पक्का डायनिंग हॉल, किचन, हाथ और डिश वाश यूनिट, यूटिलिटी वार्ड निर्मित किया जाएगा। विद्यालय में टायलेट पर्यावरण के अनुकूल उच्चीकृत होंगे और बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड एवं पार्किंग बनेगी। विद्यालय में पेड़- पौधे भी रोपित किए जाएंगे। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए पैसा जारी हो चुका है, जल्द निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed