फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Composite School Luhari tops in exhibition

प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय अव्वल

Fri, 22 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Composite School Luhari tops in exhibition
लुहारी खुर्द टीएलएम मेले में शिक्षकों को पुरस्कृत करती बीईओ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय लुहारी अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कंपोजिट विद्यालय लुहारी खुर्द में न्याय पंचायत दधेडू खुर्द के विद्यालयों की टीएलएम प्रदर्शनी सम्पन्न हुई। बीईओ नीलम तोमर ने शिक्षकों को अधिक से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था शुरू करने को प्रेरित किया।

शुक्रवार की न्याय पंचायत के शिक्षा संकुल की बैठक हुई। शिक्षकों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया। शारीरिक दूरी बनाते हुए कोविड 19 के नियमों का पालन किया। मेले का अवलोकन करने के बाद निर्णायक मंडल ने कंपोजिट विद्यालय लुहारी खुर्द को प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर द्वितीय और दधेडू खुर्द को तृतीय स्थान पर चयनित किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर ने विजेता स्कूल को सम्मानित किया। गोष्ठी में उन्होंने शिक्षकों से ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए 14 पैरामीटर्स पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह कार्य समय अवधि पूरा होना चाहिए। एआरपी प्रमोद कुमार, संकुल शिक्षक मोहतसिम, धर्मदास, मंजू त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी, सौरभ वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन संकुल शिक्षक धर्मराज लकड़संघा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed