फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Competitions held on the Tricolor program at Har Ghar

हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर हुईं प्रतियोगिताएं

Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Competitions held on the Tricolor program at Har Ghar
हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में आजादी के 75वां महोत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। डीएवी इंटर और एसडी गर्ल्स में प्रभात फेरी निकालने के बाद स्लोगन लेखन, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिताएं र्हुइं।
सनातन धर्म महाविद्यालय में कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य अलका बंसल ने ध्वजारोहण कर किया। डॉ बसंत कुमार के संयोजन में स्लोगन, लेखन, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. अजय पाल सिंह ने तिरंगे के इतिहास पर प्रकाश डाला। एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉ. श्याम नारायण सिंह और डॉ. सविता के नेतृत्व में रैली निकाली। कार्यक्रम में डॉ. राजेश, डॉ. ममता श्याम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. निकिता, डॉ. संगीता सिंघल, डॉ. सविता, डॉ. दिव्या बख्शी आदि मौजूद रहे। वहीं, सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तिरंगे झंडे का वितरण किया। कार्यक्रम में ब्रिजेंद्र मलिक एडवोकेट, रामवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुशवाह, विजेंद्र प्रताप, प्रवीण खोखर, राज सिंह रावत, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी निकाली गई। पेंटिंग प्रतियोगिता प्रतिभा तोमर प्रथम, द्वितीय वंशिका पाल, तृतीय काजल, अवनी रहीं। स्लोगन में प्रथम अन्नू, द्वितीय कुलसुम, तृतीय इकरा रहीं। मेहंदी में प्रथम राबिया, द्वितीय खुशी, तृतीय इकरा सैफी रहीं। गायन में प्रथम सारा, द्वितीय महिमा, तृतीय इकरा सैफी रहीं। भाषण में प्रथम इकरा, द्वितीय कुलसुम, तृतीय तनीषा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे झंडे के साथ शिव चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई। स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्लोगन में प्रथम स्थान निहारिका नामदेव, द्वितीय स्थान सुहानी, तृतीय स्थान अंशिका मित्तल को मिला। पेंटिंग में पहला स्थान सुमैया, द्वितीय निधि, तृतीय अंशिका मित्तल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed