फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Competition among agents to get identity cards for counting

मतगणना के लिए पहचान पत्र बनवाने को एजेंटों में मची होड

Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Competition among agents to get identity cards for counting
मतगणना के लिए पहचान पत्र बनवाने के लिए एजेंटों में मची होड़
विज्ञापन

देवबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों की पहचान पत्र बनवाने के लिए मंगलवार को खंड विकास कार्यालय में भीड़ उमड़ी रही। पहले दिन प्रधान पद के 119 और बीडीसी के 159 एजेंटों ने अपने आवेदन फार्म संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को जमा कराए।

मंगलवार को सुबह से दोपहर तक खंड विकास कार्यालय में बनाए गए काउंटरों पर एजेंटों द्वारा फार्म जमा करवाने की भीड़ लगी रही। अधिकांश प्रत्याशियों के एजेंट मास्क तो पहने हुए थे, लेकिन उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा। जबकि रिटर्निंग ऑफिसर उन्हें बार-बार शारीरिक दूरी का पालन कराने को प्रेरित करते रहे। बावजूद इसके एजेंटों में पहले फार्म जमा करवाने को होड़ मची रही। आरओ जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के 501 प्रत्याशियों के एजेेंट बनने हैं। पहले दिन 119 एजेंटों ने अपने आवेदन फार्म जमा कराए। वहीं, आरओ डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर उमा शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि पहले दिन बीडीसी प्रत्याशियों के 159 एजेंटों ने आवेदन फार्म जमा कराए। अभी 230 एजेंटों के फार्म आना बाकी है। अभी दो दिन का समय शेष हैं। जिन लोगों ने आज आवेदन फार्म जमा करा दिए, उन्हें कल पहचान पत्र मुहैया करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed