फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Compensation will be given, the highway will be completed by December and plot will be available in Jagaheri

मिलेगा मुआवजा, दिसंबर तक पूरा होगा हाईवे और जागाहेड़ी में मिलेंगे प्लॉट

Fri, 02 Sep 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Compensation will be given, the highway will be completed by December and plot will be available in Jagaheri
तितावी में किसानों की समस्या सुनते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एनएचएआई और प्रशासन की टीम के साथ किया दौरा
विज्ञापन

- तितावी, धौलरा और लालूखेड़ी में हाईवे से जुड़ी समस्याओं को सुना
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एनएचएआई और प्रशासन की टीम के साथ पानीपत-खटीमा और मेरठ करनाल हाईवे से जुड़ी समस्याओं को सुना। बालियान ने 15 दिन में मुआवजा के लंबित प्रकरणों को समाधान के निर्देश दिए। जागाहेड़ी गांव में वाल्मीकि समाज के लोगों को ग्राम पंचायत की भूमि पर प्लॉट के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए। दिसंबर तक हाईवे का निर्माण पूरा होगा।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तितावी, धौलरा, लालूखेड़ी, गढ़ी सखावत, बिटावदा, कुरथल मोड पर हाईवे से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की। किसानों ने सर्विस रोड के मुआवजा, हाईवे को अधिक ऊंचा बनाए जाने, तितावी में नाला निर्माण, आबादी की भूमि को कृषि भूमि में दर्शाए जाने समेत अन्य समस्याएं रखी। केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद मिश्रा, एसडीएम सदर परमानंद झा को निर्देश दिए कि 15 दिन में दोनों हाईवे से जुड़ी किसानों की समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए। मुआवजे के लंबित प्रकरणों का तुरंत ही निस्तारण किया जाना चाहिए। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, गौरव पंवार, वीरेंद्र शर्मा, विजय चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, अजय बालियान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईवे की जद में आए पीर को हटाए जाने की तैयारी
तितावी में पानीपत-खटीमा हाईवे की जद में आए धार्मिक स्थल (पीर) को हटाए जाने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एचएचएआई के परियोजना निदेशक और एसडीएम सदर से धार्मिक स्थल के विषय में जानकारी ली। बालियान ने कहा कि नियमानुसार धार्मिक स्थल को हटाया जाना चाहिए। एसडीएम सदर बताया कि एक सप्ताह के अंदर धार्मिक स्थल को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागाहेड़ी के 13 परिवारों को मिलेेंगे प्लॉट
जागाहेड़ी गांव के प्रधान मान सिंह ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान को बताया कि गांव के बाहर 13 मकान हाईवे की जद में आ गए हैं। वाल्मीकि समाज के लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत की जमीन पर परिवारों के लिए सौ-सौ गज का प्लॉट का प्रस्ताव पास कर प्रशासन को भिजवाए। भवन के मुआवजे से परिवार के लोग प्लॉट पर अपना घर बना लेंगे। किसी भी व्यक्ति को यहां बेघर नही होने दिया जाएगा।

चार सौ करोड़ रुपये बांटा गया मुआवजा
एनएचएआई के टीम लीडर पंकज कुमार ने बताया कि शामली से मुजफ्फरनगर के बीच चार सौ करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है। मुआवजे की लंबित फाइलों का निस्तारण भी जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed