{"_id":"5efe183c8ebc3e42cf7f275e","slug":"commotion-of-farmers-due-to-non-grant-muzaffarnagar-news-mrt4893033124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदान नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदान नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
कार्यालय में बैठ कर उप निदेशक का इंतजार करते किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अनुदान नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा
मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग में संचालित योजना के तहत स्प्रिंकलर लगवाने के बावजूद कुछ किसानों को अनुदान नहीं मिला। ये लगातार कृषि विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को उप निदेशक कृषि से मिलने पहुंचे किसानों ने हंगामा किया लेकिन फोन पर बात करने के बावजूद वह कार्यालय नहीं आए।
बघरा ब्लॉक के ढिंढावली निवासी सर्वेश कुमार व अन्य कई किसान बृहस्पतिवार को उप निदेशक कार्यालय पहुंचे। सर्वेश कुमार ने बताया कि उप निदेशक से वार्ता के बाद उन्होंने अनुदान योजना पर स्प्रिंकलर अपने खेत में लगवा लिया। मार्च तक उन्हें 80 से 90 प्रतिशत अनुदान सीधे खाते में भेजे जाने की बात कही गई थी लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिला। वह लगातार कृषि विभाग के अधिकारियों से बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें टरकाया जा रहा। बृहस्पतिवार को भी वे उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया से फोन पर बात करके कार्यालय आए थे लेकिन उनके आने से पहले ही उप निदेशक वहां से चले गए। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया। काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन उप निदेशक ने मोबाइल बंद कर लिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में डीएम के नाम एक शिकायती पत्र भी दिया है। हंगामा करने वाले किसानों में सतेंद्र, चैन सिंह, अशोक, विक्रांत बालियान, योगेंद्र आदि शामिल रहे। उधर, उप निदेशक जसवीर तेवतिया ने बताया कि वह विभागीय कार्य से कहीं चले गए थे। अनुदान को लेकर कुछ तकनीकी खामी है, किसानों को अगली योजना में लाभ दिलाया जाएगा।