फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commissioner revoked suspension

मंडलायुक्त ने निरस्त किया लिपिक का निलंबन

Sat, 18 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Commissioner revoked suspension
मंडलायुक्त ने निरस्त कर दिया लिपिक का निलंबन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर ने नगर पालिका चेयरपर्सन खेमे को एक और झटका दिया है। उन्होंने लिपिक ओमवीर सिंह को निलंबित करने के पालिका चेयरपर्सन का आदेश निरस्त कर दिया है। लिपिक को लेकर चेयरपर्सन और ईओ के बीच काफी समय तक विवाद रहा था। एक के बाद एक मामलों में चेयरपर्सन खेमे की लगातार किरकिरी हो रही है। क्योंकि दो दिन पहले ही बोर्ड बैठक के अनुमोदन को लेकर भी चेयरपर्सन के खिलाफ आदेश आया था।
पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लिपिक ओमवीर सिंह को नगर पालिका इंटर कॉलेज में तैनात करने का आदेश दिया था, लेकिन ओमवीर ने कॉलेज में कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने चेयरपर्सन के आदेश के विपरीत लिपिक को जनगणना कार्य का दायित्व सौंप दिया था। इस पर चेयरपर्सन ने नगर पालिका इंटर कॉलेज में योगदान नहीं करने पर ओमवीर सिंह को पांच नवंबर 2019 को निलंबित कर दिया था। उन्हें कॉलेज में संबद्ध करते हुए यह आदेश जारी किए थे कि निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान कॉलेज में ज्वाइन करने पर ही मिलेगा। इसके बावजूद ओमवीर सिंह नगर पालिका में ही रहे और ईओ द्वारा सौंपे गए जनगणना कार्य को करते रहे। उन्होंने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र भेजकर निलंबन आदेश निरस्त करने की मांग की थी। सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार ने लिपिक के निलंबन को नियम विरुद्ध माना है। उन्होंने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आदेश को निरस्त कर दिया है। फिलहाल ओमवीर सिंह नगर पालिका में ही जनगणना कार्य कर रहे हैं। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कमिश्नर का आदेश मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

अधिकार को लेकर हुआ था विवाद
मुजफ्फरनगर। लिपिक ओमवीर सिंह को लेकर चेयरपर्सन और ईओ के बीच अपने अधिकार क्षेत्र का खूब विवाद हुआ था। कई पत्र भेजे गए थे। एक तरफ लिपिक कार्य क्षेत्र बदलने और निलंबित करने में चेयरपर्सन अपना अधिकार क्षेत्र जताती रहीं, तो ईओ भी अपने अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर लिपिक को जनगणना कार्य में ही लगाए रखने पर अड़े रहे थे। दोनों के बीच अधिकारों को लेकर खूब विवाद रहा था। यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed